विकासनगर क्षेत्र में जमीनों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला ईस्ट हॉप टाउन के ठाकुरपुर से सामने आया है, जहां एक भूमि स्वामी ने कुछ लोगों पर उसकी जमीन को लेकर विवाद करने और रात के अंधेरे में जमीन की दीवारों को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित के मुताबिक, पहले जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद मौके पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और जमीन के दस्तावेज चेक किए,,जिसके बाद काम शुरू रहा लेकिन इसके बाद अगले दिन पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और जमीन से संबंधित दस्तावेजों को लेकर कार्य रुकवा दिया, जबकि विवाद कर रहे लोगों के द्वारा कोई काम रुकवाने का लीगल नोटिस या कोर्ट का कोई आदेश नहीं दिखाया गया,,जबकि पुलिस द्वारा मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखना था और मौके पर कोई झगड़ा हुआ ही नहीं था तो आखिर पुलिस ने काम क्यों रुकवा दिया,,मामले में नया मोड़ तब आया, जब रात के अंधेरे में जमीन की दीवारों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। अब पीड़ित ने देहरादून एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।
अब इस पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर जमीन को लेकर विवाद की वास्तविक वजह क्या है? क्या दीवारों को जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया गया? यदि ऐसा हुआ है, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? वहीं, निर्माण कार्य रुकवाने को लेकर पीड़ित के आरोपों में कितनी सच्चाई है और पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई, यह भी जांच का विषय है।
फिलहाल, पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और जमीन के दस्तावेजों की जांच कर क्या कदम उठाती है और पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है।
ईस्ट हॉप टाउन में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद!
रात के अंधेरे में जमीन की दीवारें तोड़ने की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना!
4
