भराड़ीसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान अनुपूरक बजट प्रस्तुत करने के लिए मंगलवार को गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंचे। प्रदेश की वित्तीय आवश्यकताओं और विकास कार्यों को लेकर अनुपूरक बजट को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार इस बजट के माध्यम से विभिन्न विभागों की अतिरिक्त वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रावधान प्रस्तुत करेगी। अनुपूरक बजट से प्रदेश में संचालित विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने की दिशा में सरकार के कदमों पर भी नजर रहेगी।
गैरसैंण विधानसभा में आज पेश होगा अनुपूरक बजट, मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भराड़ीसैंण
16
