भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। उत्तराखंड विधानसभा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने दोनों दिवंगत नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रदेश के दोनों वरिष्ठ नेताओं को स्मरण किया।
विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
3
