देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प साकार होगा। आज के युवाओं को केवल रोजगार प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि स्वरोजगार और उद्यमिता के माध्यम से दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की असली पहचान उसके व्यवहार, विनम्रता और संस्कारों से होती है।
मुख्यमंत्री गुरुवार को बिधौली, देहरादून स्थित यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के छह विद्यार्थियों को सिल्वर प्लेट पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह में इस वर्ष कुल 4,795 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जा रही हैं। इनमें नियमित पाठ्यक्रमों के 3,806 और यूपीईएस ऑनलाइन के 989 विद्यार्थी शामिल हैं।
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले सीएम धामी, युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें
4,795 विद्यार्थियों को मिल रही उपाधियां, छह विद्यार्थियों को सिल्वर प्लेट पुरस्कार से किया सम्मानित
1
