हमारी चौपाल
देहरादून। आगामी 24 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले पारंपरिक ठावड़ा मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ कुंदन सिंह चौहान ने किया, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद्र भट्ट ने की।
बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने मेले के सफल, भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए। वक्ताओं ने श्रद्धालुओं की सुविधा, बेहतर व्यवस्थाओं, स्वच्छता, यातायात, सुरक्षा और आयोजन को अधिक आकर्षक बनाने पर विशेष जोर दिया। सभी ने सामूहिक सहयोग और जनभागीदारी के माध्यम से इस वर्ष के मेले को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में आचार्य विमल पांडे, चंदन सिंह, गंगा बिष्ट, वैशाली रावत, ललित कुमार आर्य, मीरा आर्य, बबली चौहान, शिवप्रसाद सिंह मनराल, महत्व सिंह चौहान, मीना बिष्ट, शेखर सिंह नेगी, विशाल गोसाईं, प्रेम पंचोली, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, रिया नैथानी, प्रह्लाद सिंह बिष्ट, हंसा धामी, सोनी, विपिन, नरेंद्र रोथान, हेमचंद्र जोशी, बसंत वल्लभ जोशी, विक्रम सिंह नेगी, नरेश सिंह, निकेश वर्मा, हरीश धामी एवं ज्योति राजभर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर ठावड़ा मेले को भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि मेले की तैयारियां अब तेज़ कर दी गई हैं और विभिन्न समितियां जल्द ही अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू करेंगी।
