हमारी चौपाल
अनुराग गुप्ता
देहरादून, 18 जुलाई।
दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 48 घंटों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 14 गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करना है।
एसएसपी के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस टीमों ने लगातार दबिश देकर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 14 वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों, अपराधियों और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही हैं।
