Hamarichoupal,31,05,2026
सुरेन्द्र चौहान
सहारनपुरइंडियन डेंटल एसोसिएशन के बैनर तले चिकित्सकों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर द्वारा विशाल जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया ।
रैली का शुभारंभ इंडियन डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु गुप्ता और डॉ. पंकज खन्ना ने हरी झंडी दिखाकर किया जबकि डॉ0 शैलजा चटर्जी ने रैली का नेतृत्व किया।
रैली में सचिव डॉ हरमन प्रीत सिंह एवं कोषाध्यक्ष डॉ रमनदीप सिंह ने लोगों को तंबाकु पूरी तरह छोड़ने का संदेश दिया।
सभी दंत चिकित्को ने समाज में एक सकारात्मक बदलाव की उम्मीद और दृढ़ संकल्प के साथ *‘स्वस्थ मुख, स्वस्थ जीवन’* अभियान की शुरुआत की। डॉ पंकज खन्ना ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता को तंबाकू चबाने, सिगरट, बीड़ी आदि के सेवन से होने वाले जानलेवा नुकसानों के प्रति जागरूक करना था।इंडियन डेंटल एसोसिएशन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे सामाजिक अभियानों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि
रैली में डॉ विक्रांत, डॉ आशीष, डॉ पीयूश, डॉ अंजलि, डॉ समित, डॉ वैभव, डॉ अनुप्रिया, डॉ अवनीश, डॉ चारु, डॉ दिग्विजय, डॉ सुधीर तोमर, डॉ भरत, डॉ भावेश, डॉ सुमित सिंह, डॉ गौरव, डॉ वैशाली, श्रीमती हनी गुप्ता, डॉ अंकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
