Hamarichoupal,09,03,2026
8 मार्च को गाज़ियाबाद स्थित JMS Institute of Technology (JMSIT) Ghaziabad में आयोजित “आगमन सम्मान समारोह 2026” में सितारगंज निवासी एवं वर्तमान में GRD Institute of Management and Technology Dehradun में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत ललित मोहन जोशी को शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए *Dr. Sarvepalli Radhakrishnan Teacher Award* से सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में ललित ने अन्य प्रतिभागियों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शोध पत्र एवं पेटेंट प्रकाशन के साथ अंतरष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार व्यक्त किये |
यह वर्ष 2026 में उनका पहला सम्मान है। इससे पूर्व भी उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा कुल 9 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिसमे उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami, कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal तथा उत्तराखंड राज्य के विज्ञान धाम (UCOST) द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
