HamariChoupal,04,03,2026
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार (4 मार्च) को कहा कि हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के नाम की घोषणा नामांकन दाखिल करने के समय कल यानी गुरुवार को की जाएगी.इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव को लेकर न तो कोई सस्पेंस है और न ही कोई डर.उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र को पिछली बार की तरह बेचा नहीं जाएगा.
हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत के साथ कांग्रेस की जीत निश्चित है, लेकिन पार्टी को पिछले राज्यसभा चुनाव का कड़वा अनुभव सता रहा है, जहां 40 विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन के बावजूद वह बीजेपी से सीट हार गई थी.
