उतराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडीयाल पर हुए हमले पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक उमेश शर्मा काउ सहित सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की माँग की, बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में जिस प्रकार विधायक अपने समर्थकों को लेकर निदेशक पर हमला करते दिख रहे हैं यह राज्य में भाजपा के चरित्र तथा कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है, जहाँ एक ओर राज्य में अपराध, बेरोजगारी, जैसे मुद्दों को छिपाने के लिए भाजपा हिंदू सम्मेलन कर रही है, दूसरी ओर इनके विधायक एवं समर्थक उतराखंड के कर्मचारियों को कार्यालय में घुसकर मार रहे है, पुलिस प्रशासन तत्काल वीडियो में मारपीट कर रहे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करे अन्यथा उक्रांद शीघ्र रायपुर थाने का घेराव करेगा, बिष्ट ने कहा कि कोई भी राज्य के भीतर इस प्रकार की अराजकता फैलाने का कार्य करेगा तो बख्सा नहीं जायेगा।
उतराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडीयाल पर हुए हमले पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक उमेश शर्मा काउ सहित सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की माँग की
0
