देहरादून,18,12,2025
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने जिले में कई उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। स्थानान्तरण आदेश गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को जारी हुआ।
एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी इस सूची में कुल दस उप निरीक्षकों को अलग-अलग थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के तहत दरोगा विजय थपलियाल को थाना डोईवाला में नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रमोद शाह को एसआईएस शाखा से कोतवाली पटेलनगर भेजा गया है, जबकि कुलदीप शाह को कोतवाली पटेलनगर से एसआईएस शाखा में भेजा गया है।
स्थानांतरण सूची इस प्रकार है —
- उ0नि0 कुलदीप शाह — कोतवाली पटेलनगर से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय।
- उ0नि0 प्रमोद शाह — एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय से कोतवाली पटेलनगर।
- उ0नि0 आशीष कुमार — चौकी प्रभारी लक्खीबाग से चौकी प्रभारी आईएसबीटी।
- उ0नि0 जयवीर सिंह — थाना नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी लक्खीबाग।
- उ0नि0 संजय रावत — चौकी प्रभारी बालावाला से चौकी प्रभारी मयूर विहार।
- उ0नि0 सुनील नेगी — कोतवाली डोईवाला से चौकी प्रभारी बालावाला।
- उ0नि0 राजीव धारीवाल — चौकी प्रभारी मयूर विहार से थाना सहसपुर।
- उ0नि0 विजय थपलियाल — थाना सहसपुर से थाना डोईवाला।
- उ0नि0 मुकेश नेगी — रिजर्व पुलिस लाइन से थाना बसंत विहार।
- उ0उ0नि0 मदन बिष्ट — रिजर्व पुलिस लाइन से थाना नेहरू कॉलोनी।
इन तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
