Sunday , May 19 2024

पीएम रैली के लिए भाजपाइयों ने झोंकी ताकत

देहरादून में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक में रैली में अधिक से अधिक लोगों को ले जाने की रणनीति बनाई गई और साथ ही पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी भी दी गई। पुरानी तहसील स्थित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पश्चिमी मंडल से रैली प्रभारी पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष डॉ. कल्पना सैनी ने कहा आज देहरादून परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। पश्चिमी मंडल से संकल्प रैली में रुड़की विधानसभा से करीब ढाई हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। विधानसभा के प्रत्येक वार्ड से पार्टी कार्यकर्ता विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग करेंगे। मंडल सह प्रभारी संजय अरोड़ा ने कहा कि हर पदाधिकारी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका मजबूती से निभाएं। उन्होंने कहा कि 2022 चुनाव के लिए यह रैली महत्वपूर्ण है और प्रत्येक कार्यकर्ता की इसमें अहम भूमिका है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश शर्मा ने दावा किया कि एक बार फिर से भाजपा सरकार बनेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा 60 पार के लक्ष्य को हासिल करेगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधु ने की। इस दौरान ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मुकेश यादव, पार्षद चंद्र प्रकाश बाटा, पार्षद नितिन त्यागी, मंडल मंत्री अवनीश शर्मा, सुनील कश्यप, प्रवीण कश्यप, अमित, राकेश धीमान, हिमांशु शर्मा, बलराज शर्मा, राजबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

About admin

Check Also

कोटा : तीन वर्षीय बच्ची को कार में भूल शादी में पहुंचे पेरेंन्ट, दम घुटने से मासूम की दर्दनाक मौत

कोटा ,17 मई (आरएनएस)। राजस्थान के कोटा में पैरेंट्स की लापरवाही के चलते उनकी 3 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *