Sunday , May 19 2024

धूमधाम से मनाई गुरुनानक जी की 552 वीं जयंती

गुरुनानक जी की 552 वीं जयंती को विकासनगर में धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह लोगों ने नगर कीर्तन पर फूल वर्षा कर स्वागत किया। नगर कीर्तन में आगे चल रहे पंज प्यारे, मुख्य पालकी और कीर्तन भजन करतीं महिलाओं की टोली मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
शुक्रवार सुबह अजीतनगर गुरुद्वारे से नगर कीर्तन शुरू हुआ। जहां से मुख्य बाजार होते हुए नगर कीर्तन डाकपत्थर तिराहे पर जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। यहां से नगर कीर्तन वापस होते हुए विकासनगर गुरुद्वारे पर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में मुख्य पालकी के साथ पूरे विकासनगर बाजार में सुबह सुबह निकली नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर कीर्तन के दौरान पूरे विकासनगर बाजार में माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। जगह-जगह लोगों ने नगर कीर्तन पर फूल वर्षा करते हुए स्वागत किया। नगर कीर्तन में आगे आगे सेवादार स्वच्छता अभियान चलाते रहे। दोपहर तक गुरुद्वारे में भजन कीर्तन चलता रहा। नगर कीर्तन के दौरान जगह जगह लोगों ने स्टाल लगाकर नगर कीर्तन में शामिल लोगों व नगर में मौजूद लोगों का स्वागत कर उन्हें शरबत, चाय, पकोड़े, कॉपी आदि खिलाये। दोपहर में गुरुद्वारा सिंह सभा विकासनगर में भंडारे व प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, गुरु सिंह सभा विकासनगर के प्रधान अमरजीत सिंह राजू, अजीतनगर के प्रधान गुरजीत सिंह, मंजीत सलूजा, गुरचरण सिंह कालरा, तीरथ सिंह, हरि सिंह, उजागर सिंह, पूर्वप्रधान जगमोहन सिंह, हरजीत सिंह, भरत कालरा, गुरुप्रीत सिंह हैप्पी, परमींदर सिंह, अमरजीत सिंह, एकजोत कोच्चर, अवतार सिंह, लक्की सिंह, सरविंदर सिंह, पनमीत सिंह पन्नी, आदि कई लोग मौजूद रहे।

About admin

Check Also

इन घरेलू चीजों से करें एलईडी स्क्रीन की सफाई, साफ करते हुए न करें ये गलतियां

अपनी एलईडी स्क्रीन को साफ और चमकदार रखने के लिए आप कुछ आसान घरेलू चीजों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *