Thursday , May 2 2024

उमरिया: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 बड़े अधिकारियों समेत 5 की मौत

उमरिया ,25 सितंबर (आरएनएस)।  मध्य प्रदेश के उमरिया में बीती देर रात एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में खनिज विभाग के निरीक्षक, लोक सेवा प्रबंधन और एक इंजीनियर समेत कुल 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया गया कि सभी जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे। यह पूरी घटना जिले के पाली थानान्तर्गत घुनघुटी चौकी के ग्राम मझगवां की है। जहां नेशनल हाईवे 43 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस भीषण सडक़ घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो की जिला चिकित्सालय शहडोल में मौत हुई।
मृतकों में शहडोल जिले के खनिज विभाग में पदस्थ पुष्पेंद्र त्रिपाठी, कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ अवनीश दुबे सहित कुल पांच लोग शामिल है। घटना रविवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। यह सभी ढाबे से जन्मदिन की पार्टी मनाकर शहडोल वापस लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

About admin

Check Also

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सेना के जवानों ने 4 किमी बर्फ हटाकर आवाजाही की सुचारु

चमोली(आरएनएस)। चमोली में स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे की यात्रा तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन, भारतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *