Monday , May 20 2024

योजनाएं स्वीकृत कर सहसपुर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया:सहदेव

02,02,2022,Hamari Choupal

 

सहसपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने करोड़ों रुपये की सड़कों का निर्माण कराने के साथ ही यातायात को सुगम बनाया है। वहीं क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी मालढूंग पेयजल योजना को स्वीकृत करवाकर विधानसभा क्षेत्र की आधी आबादी के लिए पेयजल का संकट हमेशा के लिए दूर किया है।

विधायक और भाजपा के सहसपुर सीट के प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर ने सभावाला, आमवाला, सेलाकुई बंगाली बस्ती आदि क्षेत्रों में चुनावी सभाओं में कहा कि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाएं बनवाई। जिससे सहसपुर विकास के पथ पर अग्रसर है। कहा कि कुछ विकास कार्य अभी बाकी हैं जिनकों आगे बढ़ाये जाने की जरूरत है। सहसपुर की जनता का हमेशा उन्हें आशीर्वाद मिलता रहा और इस बार भी आशीर्वाद मिलेगा। जिसके बल पर वह सहसपुर क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे। कहा कि सहसपुर में पीजी कालेज खोलना और पीएचसी सेलाकुई का उच्चीकरण करवाना उनकी प्राथमिकताओं में है।

कहा कि जनता उनको आगे जो समय देगी, उसमें इन दोनों कार्यों को प्रमुखता के साथ आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि वह काम अधिक और बातें कम में विश्वास करते हैं। कहा कि सेलाकुई नगर पंचायत को बनवाने में तमाम तरह की बाधाएं आयी हैं। जिसमें कोर्ट ने तक रोक लगा दी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर उन्होंने सेलाकुई नगर पंचायत के गठन की प्रक्रिया को पूरा करवाकर ही चेन की सांस ली है। कहा कि सेलाकुई नगर पंचायत को एक विकसित नगर निकाय क्षेत्र बनाया जायेगा।

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *