Monday , May 20 2024

पौड़ी : पुलिस जवान ने किया गर्भवती महिला हेतु रक्तदान

02,02,2022,Hamari Choupal

 

पुलिस जवान ने गर्भवती महिला को रक्तदान देकर मिशाल कायम की है। पुलिस जवान के इस कार्य की गर्भवती महिला के परिजनों ने जमकर सराहना की है। एसएसपी पौड़ी यशवंत चौहान द्वारा सभी पुलिस जवानों को मानवता वादी भरे कार्यों को करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

बुधवार को पुलिस लाइन पौड़ी पर सूचना प्राप्त हुई कि एक गर्भवती महिला गोदाम्बरी देवी पत्नी मुकेश पोखरियाल निवासी- ग्राम बुंगा, पाबौ ब्लाक जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती है। गर्भवती महिला को तत्काल ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पुलिस लाईन पौड़ी में नियुक्त जवान सूरज वर्धन द्वारा जिला चिकित्सालय पौड़ी जाकर गर्भवती गोदांबरी देवी को रक्त दिया गया। जिस पर गोदांबरी के परिजनों ने उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *