Monday , May 20 2024

जनता के विकास के लिए हमेशा काम करना मेरा लक्ष्य: पुंडीर

विकासनगर,30,01,2022,Hamari Choupal

 

 

सहसपुर के विधायक और भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर ने आरकेडिया क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि पिछले पांच सालों में उन्होंने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में हर गांव तक सड़क, बिजली पानी पहुंचाने का काम किया। शिक्षा के क्षेत्र में कायाकल्प किया। भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर जनसपंर्क अभियान के तहतर रविवार को आरकेडिया क्षेत्र में पहुंचे। विधायक ने कहा कि अपने इस पांच वर्ष के कार्यकाल में सहसपुर में सड़कों का जाल बिछाया। शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये। कहा कि जितने विकास कार्य किये गये उतने पहले कभी नहीं हुए। कहा कि उनका ध्येय एकमात्र जनता का विकास करना रहा है। जिसको वे आगे भी जारी रखेंगे। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की डबल इंजन और सहसपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार आयेगी। जिससे सहसपुर का चहुंमुखी विकास होगा। कहा कि सेलाकुई को नगर पंचायत का दर्जा दिलाकर सेलाकुई के विकास के लिए कई कार्य किये। कहा उनका प्रयास हमेशा क्षेत्र के विकास का रहा है। जनता ने उन्हें जो आशीर्वाद दिया है, उसका पूरा सम्मान किया और जनहित के लिए पूरे पांच वर्ष तक अनेकानेक विकास कार्य किये। इस दौरान विधायक पुंडीर ने वार्ड 92 के अंतर्गत श्यामपुर, केहरि गांव व वार्ड 93 के अन्तर्गत ग्राम बनियावाला, गोरखपुर, नन्दन एन्क्लेव, सुमेरु विहार में जनसंपर्क किया। विधायक के साथ इस दौरान बीना रतूड़ी, गोविंद गुसाईं, जीवन रावत, सुरेंद्र नेगी, ताजबर नेगी, दरबान सिंह बिष्ट, अशीष गुसाईं, वीरेंद्र उनियाल, पवन रावत, दिनेश ध्यानी, मनोज बोहरा आदि मौजूद रहे।

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *