Monday , April 29 2024

सहसपुर में इस बार तीन इंजन की सरकार बनेगी: सहदेव पुंडीर

 

विकासनगर,29,01,2022,Hamari Choupal

 

सहसपुर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा ने शनिवार को डूंगा, बड़ोवाला, भाऊवाला, भगवानपुर, राजवाला में ग्रामीणों से संपर्क कर अगले पांच साल में किए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी। कहा कि सहसपुर में इस बार तीन इंजन की सरकार बनेगी।
निवर्तमान विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि भाजपा के दस साल के कार्यकाल में सहसपुर विधान सभा को प्रदेश की विकसित विधान सभा में शामिल किया गया है। यहां औद्योगिक इकाइयों को पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं, जिससे सेलाकुई प्रदेश स्तर पर औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर अपनी पहचान बना चुका है। इसके साथ ही लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सेलाकुई कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया गया। कहा कि औद्योगिक इकाइयों की ओर से भी क्षेत्र के विद्यालयों और अन्य संस्थानों में सामाजिक सरोकारों के तहत संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है।

दस साल के कार्यकाल में लगभग सभी बरसाती नालों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए गए हैं। आसन और शीतला नदी पर हुए बाढ़ सुरक्षा कार्य होने से ग्रामीणों को राहत मिली है। इसके साथ ही सहसपुर विधान सभा के सभी गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ा गया है। कहा कि कंडी क्षेत्र में यातायात और संचार सुविधा मुहैया कराई गई है। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। कांग्रेस शासन काल में विकास का मतलब कुछ लोगों तक ही सीमित था। कहा कि जब भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तब विकास कुछ खास लोगों के ड्राइंग रूम तक सिमट कर रह गया। उन्होंने कहा कि इस बार भी सहसपुर से भाजपा की तीन इंजन की सरकार बनेगी और गांवों में विकास की बहार आएगी।

About admin

Check Also

देहरादून ने शुकराना कार्यक्रम के साथ कारीगरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया

देहरादून – 28 अप्रैल 2024 – देहरादून की गर्मजोशी और प्यार ने कारीगरी रेस्तराँ को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *