Monday , May 20 2024

उत्तराखंड आबकारी विभाग के अधिकारी मनोज कुमार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

देहरादून,22,01,2022,Hamari Choupal

 

गुरुग्राम की रहने वाली एक महिला ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के अधिकारी मनोज कुमार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। गुरुग्राम में दर्ज हुए इस मुकदमे को डालनवाला कोतवाली को ट्रांसफर किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

महिला ने बताया कि उसका अपने पति के साथ 2015 में तलाक हो गया था। उनके दो बच्चे देहरादून में बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते हैं। महिला ने दूसरी शादी के लिए डेटिंग एप पर प्रोफाइल बनाया हुआ था। मनोज कुमार उपाध्याय ने महिला को अपनी डीटेल भेजकर शादी का प्रस्ताव दिया। महिला ने मनोज कुमार से जब सरकारी आइडी मांगी तो पता चला कि वह आबकारी विभाग में अधिकारी पद पर कार्यरत है।

तीन सितंबर 2017 को जब महिला देहरादून आई तो आरोपित उसे मसूरी घुमाने ले गया। वह दो दिन मसूरी में रहे और आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला नोएडा चली गई। मनोज कुमार अक्टूबर व नवंबर 2017 को नोएडा गया और महिला के घर पर रुका। इस दौरान भी आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

2018 के बाद आरोपित ने महिला से दूरी बनानी शुरू कर दी और कहा कि उसके पत्नी और बच्चे हैं, इसलिए आगे से उसे फोन मत करना। महिला की शिकायत पर छह जनवरी 2022 को सुशांत लोक गुरुग्राम हरियाणा में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटनास्थल देहरादून होने के चलते मुकदमा डालनवाला कोतवाली को ट्रांसफर किया गया है।

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *