Monday , May 20 2024

सहसपुर में भाजपा ही कर सकती है विकास: पुंडीर

 

विकासनगर,14,01,2022,Hamari Choupal

 

 

सहसपुर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के तहत शुक्रवार को विधायक सहदेव पुंडीर ने धर्मावाला न्याय पंचायत के शक्ति केंद्रों की बैठक ली। उनके साथ विधान सभा के सह प्रभारी ने भी ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने दावा कर ग्रामीणों को बताया कि जल्द ही शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट हटा दिया जाएगा। विधायक पुंडीर ने ग्रामीणों को बताया कि शिमला बाईपास के गांवों में लंबे समय से पेयजल किल्लत बनी हुई थी। भाजपा सरकार ने ग्रामीणों की समस्या को दूर करने के लिए क्षेत्र में डेढ़ सौ करोड़ की लागत से पेयजल योजना का पुनर्गठन किया है। साथ ही हर घर नल योजना के तहत पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है। बताया कि धर्मावाला पंचायत के प्रत्येक गांव की सड़कों का सुधारीकरण कर दिया गया है।

कांग्रेस उनके विकास कार्यों को देखकर बौखला गई है, लेकिन कांग्रेस को पता है कि सहसपुर विधान सभा की जनता सिर्फ भाजपा को ही जिताना चाहती है। सहसपुर में भाजपा विकास का पर्याय बन चुकी है। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि चुनाव की तैयारियों के साथ ही कोविड से बचाव भी जरूरी है। लिहाजा ग्रामीणों को सावधानी बरतनी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि गांवों में प्रचार करते हुए ग्रामीणों को मास्क और सेनेटाइजर दिए जाएं। इसके साथ ही गांव में भीड़ इकठ्ठा करने के बजाय घर घर जाकर संपर्क किया जाए। ग्रामीणों को बताया कि मुख्यमंत्री ने शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट हटाने का वादा किया है। इस दौरान सह प्रभारी पवन कुमार सिंह, सतीश कुमार, रमेश सैनी, नरेश कुमार, अमित शर्मा, बृजेश कुमार, संदीप आदि मौजूद रहे।

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *