Saturday , May 18 2024

उत्तर प्रदेश की सियासत में तोडफ़ोड़ का क्रम जारी, अब तक 14 विधायक हुए बागी, पिछले चुनाव के समय बने थे भाजपा के सदस्य

 

लखनऊ, 13 जनवरी(आरएनएस)

 

उत्तर प्रदेश की सियासत में तोडफ़ोड़ का क्रम जारी है। योगी मंत्रिमंडल में आयुष
मंत्री धर्म सिंह सैनी और 03 विधायकों ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। अब तक 03 मंत्रियों के अलावा 11
विधायक भाजपा से इस्तीफा दे चुके हैं। भाजपा से बगावत करने वाले सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया
अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने मुलाकात की यह फोटो ट्वीट करके सैनी के इस कदम का
स्वागत किया है। इससे माना जा रहा है कि सैनी का भी ठिकाना भी स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चैहान की
तरह समाजवादी पार्टी ही होगी।

योगी मंत्रिमण्डल से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चैहान या फिर धर्म सिंह सैनी
2017 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी से भाजपा में शामिल हुए थे। गुरुवार को इस्तीफा देने
वाले विधायकों में औरैया से बिधूना विधायक विनय शाक्य, लखीमपुर खीरी से विधायक बाला प्रसाद अवस्थी,
शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा हैं। चारों नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस
बीच सुल्तानपुर सदर से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा ने भाजपा छोडऩे की खबर को अफवाह बताया है।
दरअसल, भाजपा ने 2017 के चुनावों से पहले विभिन्न स्तरों पर अपने विधायकों के बारे में फीडबैक एकत्र किया
था। कई विधायकों की रिपोर्ट अच्छी नहीं थी। उसमें कई मंत्री भी शामिल थे। दूसरे दलों से आए नेताओं का भाजपा
कार्यकर्ताओं के साथ बहुत अच्छा व्यवहार भी नहीं था। लिहाजा हर स्तर पर उनकी रिपोर्ट नकारात्मक बताई जा
रही थी। लिहाजा पार्टी नेतृत्व ने ऐसे लोगों का टिकट काटने का मन बना लिया था। पार्टी के टिकट काटने से पहले
ही कई विधायक छोडक़र भागने लगे हैं। भाजपा का साथ छोडऩे वाले ज्यादातर विधायक सीधे सपा में शामिल हो
रहे हैं या फिर समाजवादी पार्टी गठबंधन का हिस्सा वाले दल में जा रहे हैं।

इन विधायकों ने दिया इस्तीफा

1. स्वामी प्रसाद मौर्या- कुशीनगर
2. धर्म सिंह सैनी- सहारनपुर
3. भगवती सागर- बिल्हौर, जिला कानपुर देहात
4. रोशनलाल वर्मा-तिलहर
5. विनय शाक्य- बिधूना, जिला औरैया
6. अवतार सिंह भड़ाना
7. दारा सिंह चैहान- मधुबन, जिला मऊ
8. बृजेश प्रजापति- तिंदवारी, जिला बांदा
9. मुकेश वर्मा-शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद
10. जय चैबे- खलीलाबाद
11. माधुरी वर्मा- नाना पारा, जिला बहराइच
12. केके शर्मा- बुलंदशहर
13. राकेश राठौर- सीतापुर सदर
14. बाला अवस्थी-धरौहरा, जिला लखीमपुर खीरी

About admin

Check Also

उत्सव के रूप में मनाया जायेगा ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रमः डॉ. धन सिंह रावत

सूबे में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। जिसका सजीव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *