Monday , May 20 2024

देहरादून : व्यापारियों का राष्ट्रीय व्यापार मंडल एक ऐसा व्यापार मंडल है जो व्यापारी के हितों की बात को राष्ट्रीय स्तर पर रख सकता है : लच्छु गुप्ता

15,08,20,21,Hamari Choupal

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को प्रदेश की राजधानी देहरादून में व्यापारियों के साथ बड़े हर्ष-उल्लास के साथ मनाया, इस कड़ी में उन्होंने राजेंद्र नगर व्यापार संघ के साथ भी इस पर्व को मनाया और व्यापारियों का हौसला बढ़ाया तथा इस पर्व की बधाई दी और आश्वासन दिया कि व्यापारी हितों के लिए लाडाई अंत तक लड़ी जाएगी और उसमें वह हर व्यापारी के साथ खड़े हैं। प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता  ने कहा प्रदेश में ऐसा कोई भी व्यापार मंडल नहीं है जो राष्ट्रीय लेवल पर अपनी बात को रख सके व्यापारियों का राष्ट्रीय व्यापार मंडल एक ऐसा व्यापार मंडल है जो व्यापारी के हितों की बात को राष्ट्रीय स्तर पर रख सकता है और रखेगा। कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  अरविंद जैन  ने कहा कि व्यापारी हितों की लड़ाई के लिए राष्ट्रीय व्यापार मंडल दिल्ली में बैठे राजनेताओं से व्यापारियों की समस्याओं तथा हक की लड़ाई की बात पहुंचाने में पूर्णता सक्षम है। प्रदेश महामंत्री  डी डी अरोड़ा ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से व्यापारियों के हितो के लिए संघर्षरत हूं तथा राष्ट्रीय व्यापार मंडल से मुझे नवीन ऊर्जा एवं शक्ति प्राप्त हुई है। महानगर अध्यक्ष  राहुल अग्रवाल जी ने आश्वस्त किया कि वे दून के समस्त व्यापारियों के हितों का ध्यान रखेंगे तथा दून की लोकल व्यापार मंडलो को राष्ट्रीय व्यापार मण्डल से जोड़ कर चलेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संगठन मंत्री राजकुमार तिवारी जी प्रदेश मंत्री राहुल चौहान  व्यापारी एकता जिंदाबाद, राष्ट्रीय व्यापार मंडल जिंदाबाद।

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *