Sunday , May 19 2024

विकासनगर जनता आशा भरी नजरों से कांग्रेस की ओर देख रही: प्रीतम सिंह

 

विकासनगर,23,12,2021,Hamari Choupal

 

चकराता विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने तारली मोटर मार्ग का लोकार्पण कर कहा कि विकास का पर्याय सिर्फ कांग्रेस ही है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान जनता अब कांग्रेस की ओर आशा की नजरों से देख रही है। गुरुवार को लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जौनसार बावर में जो विकास कार्य कांग्रेस शासन काल में हुए थे, उससे आगे अभी नहीं बढ़ पाए हैं। भाजपा सरकार ने चकराता विधान सभा क्षेत्र की उपेक्षा की है। कहा कि कांग्रेस शासन काल में ही प्रदेश भर में विकास कार्य हुए हैं। प्रदेश की पहली निर्वाचित सरकार और उसके बाद सत्ता में आई कांग्रेस के दूसरे शासन काल में प्रदेश भर में उद्योग धंधों की स्थापना हुई। गांवों का विकास किया गया। लेकिन भाजपा सरकारों के शासन काल में उद्योग धंधे ठप पड़ गए।

गांवों से बड़ी संख्या में पलायन हुआ। जौनसार बावर में कांग्रेस ने तीन तहसीलों का निर्माण किया। युवाओं के कौशल विकास के लिए आईटीआई खोले गए। कहा कि जब भाजपा सरकार ने तारली गांव को सड़क से जोड़ने में कोई रुचि नहीं दिखाई तो उन्होंने खुद पहल कर गांव के लिए दो किमी मोटर मार्ग स्वीकृत कराया और पचास लाख की लागत से निर्माण कार्य पूरा हुआ है। कहा कि जल्द ही बुआर खेड़ा तक सड़क निर्माण किया जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद चकराता विधान सभा में रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस दौरान उन्होंने 18 परिवारों के कांग्रेस की सदस्यता लेने का दावा किया। इस दौरान लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह, जगमोहन सिंह रावत, सरदार सिंह, परम सिह, दीवान सिंह, पूरण सिंह, दीवान सिंह तोमर, विरेंद्र लाल, मुन्न दास, बुधराम, भगतू, नरेश, बबलू, दासिया, चतर दास, नीटू, अमरू आदि मौजूद रहे।

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *