Monday , May 20 2024

विकासनगर : चकराता तहसील के रावना पाटी गांव के प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

09,12,2021,Hamari Choupal

 

 

ग्राम प्रधान का शव फंदे पर लटका मिला चकराता तहसील के रावना पाटी गांव के प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रधान का शव साहिया से किमोटा गांव जाने वाले मार्ग पर सरला खड्ढ के पास फंदे पर लटका मिला है। मृतक प्रधान के पास सुसाइड नोट नहीं मिला। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को विकासनगर उपजिला चिकित्सालय की डॉक्टरगंज स्थित मोर्च्यूरी में भेज दिया है। ग्राम पंचायत रावना पाटी के प्रधान मदनलाल (44) पुत्र सारु निवासी पाटी गांव चकराता तहसील 28 नवंबर को घर से निकले थे। देर शाम तक वह वापस घर नहीं लौटे, जिस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसकी जानकारी परिजनों ने राजस्व पुलिस को दी। काफी खोजबीन के बाद भी प्रधान का सुराग नहीं लग पाया था।

गुरुवार को लोगों ने पाया कि प्रधान का शव सरला खड्ढ में पेड़ से फांसी के फंदे पर झूल रहा था। प्रधान का शव मिलने की सूचना राजस्व पुलिस को दी गई। सूचना पर राजस्व विभाग साहिया के उपराजस्व निरीक्षक सुखदेव जिनाटा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। टीम ने शव को फांसी के फंदे से निकालकर उतारा और परिजनों को सूचना दी। टीम ने प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरगंज स्थित मोर्च्यूरी में भेज दिया है। राजस्व उपनिरीक्षक सुखदेव जिनाटा ने बताया कि प्रधान के पास और घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। बताया कि मृतक के परिजनों से जानकारी करने पर पता चला कि प्रधान 28 नवंबर को घर से निकले थे। तब से मृतक कहां रह रहा था, क्या कर रहा था, इसके बारे में किसी को कोई पता नहीं था। प्रधान परिजनों के संपर्क में भी फोन पर नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *