Sunday , June 2 2024

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि  

हरिद्वार(आरएनएस)।  पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने अलग-अलग कार्यक्रम कर श्रद्धांजलि अर्पित की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में सुभाष घाट स्थित कांग्रेस के कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया। महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी के संचालन में मयापुर स्थित यूनियन भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के कार्यालय पर भी इस अवसर गोष्ठी का आयोजन किया गया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर और वरिष्ठ नेता ओपी चौहान ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर पब्लिक सेक्टर को मजबूती प्रदान की और भारत को आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश बनाकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप सीपी सिंह, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, रिषभ वशिष्ठ, शुभम जोशी, वरुण बालियान आदि उपस्थित रहे। यूनियन भवन में महानगर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे मेयर अनिता शर्मा ने भाग लिया और कार्यक्रम की अध्यक्षता बीना कपूर ने की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. संतोष चौहान ने कहा कि इंदिरा गांधी दृढ़ निश्चय, दूर दृष्टि, आकर्षक व्यक्तित्व की धनी फौलादी महिला थी। मेयर अनिता शर्मा ने इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें एक कुशल राजनेता बताया, जिनका देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी, प्रदेश सचिव शशि झा, प्रदेश महामंत्री नलिनी दीक्षित , कविता वशिष्ठ, मीरा, विजय जोशी, सुमन अग्रवाल, सुभद्रा आर्य, प्रतिभा शर्मा, सुनीता,रचना शर्मा आदि मौजूद रही।
पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के कार्यालय पर हुई गोष्ठी में प्रदेश महासचिव डा संजय पालीवाल ने कहा कि हम इंदिरा गांधी के बताऐ रास्ते पर चलें यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लगातार 15 वर्षों तक प्रधानमंत्री रहकर विश्व में आयरन लेडी के रूप में मशहूर हुईं। इस दौरान प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर, पू्र्व महिला जिलाध्यक्ष बिमला पांडे, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष रवीश भटीजा, मनोज सैनी, शुभम अग्रवाल, ललित वालिया, आकाश बिरला, महिला नेत्री सपना सिंह, रचित अग्रवाल, पार्षद मेहरबान खान, अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष शाहनवाज कुरैशी, ओबीसी के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, कार्तिक शर्मा, नवेज अंसारी आदि उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

पांच घंटे में खत्म हुए चारधाम रजिस्ट्रेशन के छह हजार स्लॉट

हरिद्वार(आरएनएस)। ऋषिकुल मैदान में 17 दिन के बाद शनिवार सुबह सात बजे से चारधाम यात्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *