Friday , May 17 2024

हथियारबंद बदमाशों ने की ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की डकैती

देहरादून(आरएनएस)। देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में गुरुवार सुबह हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली। शोरूम खुलते ही मास्क पहनकर घुसे चार बदमाशों ने यहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड समेत कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर ले लिया। प्लास्टिक बैंड से उनके हाथ बांधकर जमीन पर बिठाने के बाद 20 करोड़ रुपये से अधिक गहने लूटे लिए। भागते वक्त बदमाश कर्मचारियों को किचन में बंद कर गए। शहर की सबसे व्यस्ततम राजपुर रोड पर ग्लोब चौक के पास रिलायंस ज्वेल्स शोरूम रोजाना की तरह गुरुवार सुबह करीब सवा दस बजे खुला। दस मिनट बाद ही मास्क पहने चार बदमाश यहां पहुंचे। इस वक्त शोरूम में करीब 11 कर्मचारी मौजूद थे। इनमें अधिकांश महिलाएं थीं। बदमाशों ने घुसते ही सबसे पहले सिक्योरिटी गार्ड को गन प्वाइंट पर ले लिया और सभी कर्मचारियों को चेताते हुए उनके हाथ बांधकर जमीन पर बिठाना शुरू किया। इस दौरान बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ हाथपाई भी की। बदमाशों ने यहां दो-तीन कर्मचारियों की मदद से डिस्प्ले पर रखे गहने बैग में रखवाने शुरू किए। करीब आधे घंटे में पूरा सामान समेटने के बाद शोरूम के पूरे स्टाफ को किचन में बंद कर फरार हो गए। जाते वक्त कर्मचारियों को आधे घंटे से पहले बाहर न निकलने की धमकी दी।
डकैतों के जाने के बाद कर्मचारियों ने अपने सीनियर स्टॉफ और पुलिस को वारदात की सूचना दी। कई थानों के इंचार्ज फोर्स समेत आला अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें पता लगा कि एक कार और एक बाइक से बदमाश पहुंचे थे। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि शोरूम प्रबंधक सौरभ अग्रवाल की तहरीर पर डकैती का मुकदमा दर्ज किया है।
राष्ट्रपति की सुरक्षा के बीच बड़ी वारदात
राष्ट्रपति विजिट के चलते शहर में पूरे राज्य से पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था को पहुंचा हुआ था। फोर्स को सड़कों पर जगह-जगह तैनात किया गया है। घटना के करीब एक घंटे पहले राष्ट्रपति का काफिला राजपुर रोड पर शोरूम के करीब आधा किलोमीटर पहले से गुजरा था। शहर के बीचों बीच वारदात से कानून व्यवस्था सवालों में है।
घटना को चैलेंज के रूप में दून पुलिस ने स्वीकार किया है। पुलिस बदमाशों के की तलाश में जुट गई है। जल्द डकैतों को गिरफ्तार किया जाएगा।  – अजय सिंह, एसएसपी देहरादून

About admin

Check Also

मोदी सरकार में देश का रक्षा तंत्र मजबूत हुआ: महाराज

देहरादून/लखनऊ। आर्थिक समृद्धि के मामले में 2014 से अब तक मोदी सरकार के 10 वर्षों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *