Saturday , May 18 2024

सीएम धामी का महिला कर्मचारियों को तोहफा, करवा चौथ पर अवकाश

देहरादून(आरएनएस)। सीएम पुष्कर सिह धामी सरकार ने महिलाओं को तोहफा दिया है। सरकार ने करवाचौथ के अवसर पर महिला कर्मचारियों को अवकाश देने का अदेश जारी कर दिया है। छह साल बाद सरकार की ओर से करवाचौथ पर महिला कर्मचारियों का अवकाश दिया गया है। इससे पहले 2016 में महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश की घोषणा की गई थी। महिला कर्मचारियों के लिए सरकार ने करवा चौथ का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन की ओर से करवा चौथ का सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का आदेश किया गया। मंगलवार को सरकार ने करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले उत्तराखंड में 2016 में तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने करवा चौथ का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इसके बाद के वर्षों में अवकाश घोषित नहीं किया गया। अवकाश घोषित किए जाने पर सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। करवाचौथ की छुट्टी की घोषणा होने के बाद महिला कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

About admin

Check Also

कोटा : तीन वर्षीय बच्ची को कार में भूल शादी में पहुंचे पेरेंन्ट, दम घुटने से मासूम की दर्दनाक मौत

कोटा ,17 मई (आरएनएस)। राजस्थान के कोटा में पैरेंट्स की लापरवाही के चलते उनकी 3 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *