Monday , May 20 2024

दिल्ली में अगले 24 घंटे में होगी बारिश, अगले तीन दिनों तक अलर्ट

 नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के कई इलाकों में अगले तीन दिन हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। अनुमान है कि रविवार को अधिकांश इलाकों में दिन के समय बादल छाये रहेंगे और देर शाम हल्की बारिश हो सकती है। बूंदाबांदी से दिल्ली के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।
वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। रविवार से दिल्ली के तापमान में कमी आने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं, सोमवार से गुरुवार तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 32  से 33 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं बुधवार से शुक्रवार तक आसमान पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। शुक्रवार से एक बार फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक हवा की रफ्तार भी 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में सुबह-शाम हल्की ठंडक का एहसास बढ़ेगा। वहीं दोपहर के समय मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

कई इलाकों की हवा बेहद खराब

शनिवार सुबह हवा की गति बेहद धीमी होने से प्रदूषण में हल्की बढ़ोतरी दिखी। शुक्रवार को जहां दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 256 दर्ज हुआ था, वहीं शनिवार सुबह 260 दर्ज किया गया। दोपहर में हवा की गति लगभग 15  किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। इस कारण कुछ इलाकों में प्रदूषण में कमी देखने को मिली। शनिवार शाम दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक  258 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली में अगले कुछ दिन प्रदूषण खराब श्रेणी में ही बना रह सकता है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। अगर, बूंदाबांदी होती है तो प्रदूषण में भी कमी आने की संभावना है। रविवार को हवा की गति आठ से 15  किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। शनिवार को मुंडका दिल्ली का क्षेत्र सबसे अधिक प्रदूषित रहा। यहां शाम के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक 385 दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम प्रदूषित इलाका पूसा रहा, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 144 दर्ज हुआ।

About admin

Check Also

हरिद्वार : मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

हरिद्वार(आरएनएस)।  शिवलोक कालोनी स्थित एजुकेशन पॉइंट में 10 वीं एवं 12 वीं के मेधावी छात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *