Monday , May 20 2024

उत्तराखंड : जब-जब कांग्रेस कमजोर हुई, देश कमजोर हुआ : माहरा

काशीपुर(आरएनएस)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जब-जब कांग्रेस कमजोर हुई है, देश भी कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देवभूमि को शराब भूमि बनाने में लगी है। उन्होंने आगामी निकाय, लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा मंगलवार को उदयराज इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में कुमाऊं के कांग्रेस जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, उसी सरकार में देश में बहनों पर अत्याचार हो रहा है। किसानों की भूमि कब्जाई जा रही हैं। लोगों को नजूल भूमि के नाम पर बेघर किया जा रहा है। सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं। युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना लाकर देश की सरहदों को कमजोर किया जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकार देवभूमि को शराब भूमि बनाने में लगी है। पहले मोबाइल वैन से शराब बेचने की बात कही। अब एक घर में 50 बोतल आदमी रख सकता है। ऐसे में अवैध शराब लोग अपने घरों में रखेंगे। आरोप लगाया कि कि भाजपा सरकार देवभूमि को कलंकित कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को एकजुट करना है तो एक-दूसरे की बुराई करने से बचें। कहा कि प्रदेश में आई आपदा में भाजपा कहीं भी दिखाई नहीं दी।
वहीं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनता बदलाव चाह रही है, ये हमारे लिए संजीवनी है। कांग्रेस जब एकजुट होगी तो कोई नहीं हरा सकेगा। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। ज्वलंत विषयों को कार्यकर्ता लोगों तक ले जाएं। वर्तमान सरकार लोगों को अतिक्रमण के नाम पर परेशान कर रही है। जसपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि हम संगठित नही हैं। हमें प्रण लेना चाहिए कि काशीपुर से मेयर, सांसद और विधायक कांग्रेस पार्टी के ही बनें। यदि हम चुनाव नहीं जीत रहे हैं तो मान लीजिए हम बहुत पीछे हैं। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का माहरा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

एकजुटता और समर्पण से हासिल कर सकते हैं जीत : आर्य
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हम चुनाव की दहलीज पर खड़े हैं। उत्तराखंड में कांग्रेस ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। देश विभाजन की ओर बढ़ रहा है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि काशीपुर से नई शुरुआत होनी चाहिए। पार्टी के सामने बढ़ी चुनौती है। एकजुटता और समर्पण से ही जीत हासिल कर सकते हैं। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकली, जो देश को अमन, चैन शांति एवं मोहब्बत का पैगाम दे गई।

उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर से कार्यकर्ता मजबूत होकर कांग्रेस की रीति-नीति से जन-जन को अवगत कराएं।
उत्तराखंड में दोबारा कांग्रेस लाने को मेहनत की जरूरत : कुंजवाल

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस को वापस लाने के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है। कहा कि पार्टी जिसको भी टिकट दे, उसे जिताने के लिए एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। विधायक नानकमत्ता गोपाल सिंह राणा ने कहा कि यदि हम संगठित नहीं हुए तो जो हाल पहले हुआ है, वह अब भी होगा। किसी भी जंग को लड़ने के लिए पहले प्लानिंग करनी जरूरी है। निकाय चुनाव कभी भी हो सकते हैं। इसको लेकर पोलिंग बूथ, सेक्टर अभी से बन जाने चाहिए। साथ ही उम्मीदवार भी जल्दी तय कर देने चाहिए।
मंच पर सभी संगठनों को प्रतिनिधित्व नहीं देने पर जताई नाराजगी

काशीपुर(आरएनएस)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मंच पर कांग्रेस के अन्य संगठनों महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई समेत पार्षदों के प्रतिनिधि को मंच पर स्थान नहीं देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन से कहा कि अगली बार ऐसा नहीं होना चाहिए और मंच पर सभी संगठनों को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अव्यवस्थाओं के लिए माफी भी मांगी।

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद

पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, महेंद्र पाल सिंह, संजीव आर्य, हेमेश खर्कवाल, ललित फरस्वाण, प्रेमानंद महाजन, मथुरा दत्त जोशी, हिमांशु गाबा, पुष्कर जैन, डॉ. गणेश उपाध्याय, मनोज जोशी एडवोकेट, इंदुमान, अलका पाल, संदीप सहगल, राशिद फारुखी, अब्दुल कादिर, चेतन अरोरा, लवदीप सिंह, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, नवतेज पाल सिंह, जितेंद्र सरस्वती, अर्पित मेहरोत्रा, त्रिलोक अधिकारी, प्रभात साहनी, पूजा सिंह, सुशील गुड़िया, अरुण चौहान आदि रहे।

About admin

Check Also

हरिद्वार : तीन कबाड़ियों के गोदामों में लगी आग, लोगों में बनी दहशत

हरिद्वार(आरएनएस)। कबाड़ के गोदामों में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस कारण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *