Monday , May 20 2024

खाना खाने का मन नही करता तो इन देसी नुस्खों से बढ़ाएं अपनी भूख

09.08.2021,Hamari चौपाल

आपने बहुत से लोगों को कहते हुए सुना होगा कि उन्हें भूख नहीं लगती। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। बहुत से लोग ऐसे भी है जिन्हें समय पर भूख नहीं लगती और अगर लगती भी है तो थोड़ा सा खाने पर ही पेट भर जाता है। कई बार पेट की समस्या के चलते भूख अपने आप खत्म हो जाती है। आज हम आपको उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपनी भूख को बढ़ा सकते हैं….

ग्रीन टी- ग्रीन टी पीने से भूख तो लगती ही है साथ ही कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। आप चाय की बजाय ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।

नींबू पानी- गर्मियों के मौसम में नींबू पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम में शरीर को पानी की जरूरत होती है। नींबू पानी पीने से पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इससे भूख भी बढ़ती है।

अजवायन- अपच या भूख न लगने की समस्या में आप अजवायन का सेवन कर सकते हैं। भूख ना लगने पर दिन में एक या दो बार इसका सेवन जरूर करें।

त्रिफला चूर्ण- अगर आपको भी समय पर भूख नहीं लग रही है, तो आप त्रिफला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप हल्के गरम दूध में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करें।

About admin

Check Also

हरिद्वार : तीन कबाड़ियों के गोदामों में लगी आग, लोगों में बनी दहशत

हरिद्वार(आरएनएस)। कबाड़ के गोदामों में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस कारण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *