Thursday , May 9 2024

हेल्थ : फैटी लिवर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं ये 5 फल

फैटी लिवर की बीमारी लिवर की कोशिकाओं में ज्यादा फैट जमा होने की वजह से होती है और इसमें लिवर सही तरह से काम करना बंद कर देता है। अगर समय रहते इसके उपचार पर ध्यान न दिया जाए तो यह लिवर फेल होने या लिवर कैंसर का कारण बन सकती है। स्वस्थ जीवनशैली और डाइट में फाइबर युक्त फलों को शामिल करके इस बीमारी के खतरे को प्राकृतिक रूप से कम किया जा सकता है।

चकोतरा

खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर यह फल फैटी लिवर के प्रभाव को कम करने में काफी मदद कर सकता है। चकोतरा में मौजूद विटामिन- सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपके लीवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद करते हैं। यही नहीं, इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर की वसा को कम करने का काम करता है। चकोतरा के सेवन से ये 5 फायदे भी मिल सकते हैं।

एवोकाडो

फैटी लिवर से निपटने के लिए कई डॉक्टर मरीज की डाइट में एवोकाडो को शामिल करने की सलाह देते हैं। अच्छे कोलेस्ट्रॉल से भरपूर एवोकाडो को खाने का सुझाव उन लोगों के लिए दिया जाता है, जो नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर (हृ्रस्नरु) से पीडि़त हैं। यह वसा या रक्त लिपिड को कम करने और लिवर को पहले की तरह स्वस्थ करने में मदद कर सकता है।

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं और लिवर की बीमारियों, विशेष रूप से फैटी लीवर, के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकती हैं। इसके अलावा इनमें एंथोसायनिन और फाइबर जैसे खनिज भी मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रोल, लिपिड और ग्लूकोज के स्तर में सुधार करने में सक्षम हैं। इन तीनों के स्तर में गड़बड़ी होने से हृदय रोग और लिवर की समस्या पैदा हो सकती है।

अंगूर

अंगूर में रेस्वेराट्रॉल नामक खास तत्व मौजूद होता है, जो फैटी लिवर का खतरा कम करने में सहयोग प्रदान कर सकता है। अंगूर में बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जो एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण की तरह काम करके लिवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, फैटी लिवर वाले लोग डाइट में अंगूर को शामिल करने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

सेब

यह फल भी लिवर के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है और यह लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद कर सकता है। फैटी लिवर का जोखिम कम करने में भी इस फल का सेवन काफी मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त सेब में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स को कम करके फैटी लिवर कोशिकाओं को ठीक करने में सहायता प्रदान कर सकते हैं।

About admin

Check Also

हेल्थ : पेट में जलन को शांत करने के लिए करें इन 5 खाद्य पदार्थों का सेवन

बढ़ते तापमान के बीच लोगों को पेट में जलन महसूस होने लगती है, जिसके कारण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *