Monday , May 20 2024

रुद्रपुर : महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष का खटीमा पहुंचने पर भव्य स्वागत

रुद्रपुर। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के खटीमा पहुंचने पर कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रौतेला ने महिलाओं से निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील की। मंगलवार को एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित स्वागत समारोह में उप नेता सदन भुवन कापड़ी और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर व कविता कापड़ी ने उनका फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति ने महिलाओं से कांग्रेस के सिंबल पर ज्यादा से ज्यादा चुनाव में भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने उन्होंने महिला पहलवानों और अंकिता हत्याकांड के मामले पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरते हुए उचित कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया। उप नेता सदन एवं विधायक भुवन कापड़ी ने महंगाई के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा। जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने सरकारी अस्पताल में ब्लड की कमी और सुविधाएं न होने का आरोप लगाया। इस दौरान कुसुम कापड़ी, जसप्रीत कौर, खतीब मलिक, मीना शर्मा, अलका पाल, पालिकाध्यक्ष सोनी राणा, दान सिंह राणा, रवीश भटनागर, राजू सोनकर, विनोद चंद, ललित ज्याला, लीला चंद, पूजा मेहता, कृष्णा नेगी, रूपम भटनागर सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *