Saturday , May 18 2024

देहरादून नगर निगम : पांच साल का हाउस टैक्स माफ करके बस्तियों में टैक्स लगाने के फैसले का स्वागत

hamarichoupal,08,06,2023

देहरादून।  नगर निगम एक बार फिर से मलिन बस्तियों में हाउस टैक्स की वसूली करने जा रहा है। इस संबंध में कसरत शुरू हो गई है। कांग्रेस इस मांग को कई साल से उठा रही थी। साथ ही अब मलिन बस्तियों में टैक्स के राहत देने की मांग भी की जा रही थी। अब खबर ये है कि मलिन बस्तियों में देहरादून नगर निगम जून माह से हाउस टैक्स लेगा। साथ ही पिछले पांच साल का बकाया माफ कर दिया जाएगा। देहरादून में कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने देहरादून महानगर में पांच साल का हाउस टैक्स माफ करके बस्तियों में टैक्स लगाने के फैसले का स्वागत किया है। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा एवं मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम देहरादून का आभार व्यक्त किया है।

लालचन्द शर्मा ने कहा कि शहर में 40 हजार से ज्यादा घर मलिन बस्तियों में हैं। वर्ष 2018 में नगर निगम की ओर से मलिन बस्तियों में भवन कर लगाया था। उसी दौरान हाईकोर्ट के आदेश के तहत शहर में चले अतिक्रमण अभियान के चलते बस्तियों में हाउस टैक्स लगाने की प्रक्रिया रोक दी गयी थी। ऐसे में कांग्रेस की ओर से लगातार बस्तियों में हाउस टैक्स लगाने की मांग की जा रही थी। इस बाबत कई बार नगर में ज्ञापन दिए।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस लगातार बस्तियों में हाउस टैक्स का मसला उठाती रही है। अब बस्तियों में हाउस टैक्स लगने के चलते बस्ती के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। कांग्रेस की मांग है कि बस्तियों को मालिकाना हक दिया जाए। साथ ही बस्ती में बने घरों का हाउस टैक्स लगाने पर रसीद में ये लिख दिया जाए कि आप नगर निगम के कागजों में हो, तथा आपका मकान नगर निगम के रिकॉर्ड में है।

लालचन्द शर्मा ने नगर निगम प्रशासन से अन्य जनहित की मांगों पर भी शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने मलिन बस्तियों को मिली इस राहत को कांग्रेस के संघर्ष का परिणाम बताया। मेयर से मुलाकात के दौरान नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, सचिव प्रवीण त्यागी, प्रवक्ता दीप वोहरा, सचिव सोम वाल्मीकि, पार्षद अर्जुन सोनकर, पूर्व पार्षद विजय प्रताप मल्ला, पार्षद मामचंद, पार्षद निखिल कुमार, सुनील कुमार बांगा, अमरजीत सिंह,  मनोज तालिया, राजेश मित्तल, पार्षद अमित भंडारी, राहुल शर्मा आदि मौजूद थे।

About admin

Check Also

कोटा : तीन वर्षीय बच्ची को कार में भूल शादी में पहुंचे पेरेंन्ट, दम घुटने से मासूम की दर्दनाक मौत

कोटा ,17 मई (आरएनएस)। राजस्थान के कोटा में पैरेंट्स की लापरवाही के चलते उनकी 3 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *