Friday , May 3 2024

श्रीराम कथा मनुष्य को मर्यादा में जीवन, जीना सिखाती है: जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य

Hamarichoupal

देहरादून। 27 मई। बिपिन नौटियाल। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के छठे वार्षिक उत्सव के पावन पर्व पर हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित श्री राम कथा के सातवें दिन पदम विभूषण जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य ने अपनी कथा की अमृत वर्षा की। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है। साथ ही यह मानव का सही मार्गदर्शन भी करती है। जो मनुष्य सच्चे मन से श्रीराम कथा का श्रवण कर लेता है, उसका लोक ही नहीं परलोक भी सुधर जाता है। मनुष्य जीवन बहुत दुर्लभ है और बहुत सत्कर्मों के बाद ही मनुष्य का जीवन मिलता है। यह बात शनिवार को हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में में चल रही राम कथा के दौरानपदम विभूषण जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा सुनने से जीवन में बदलाव आता है इसके लिए आवश्यक है कथावाचक विद्वान होना चाहिए ,उसे ग्रंथों का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही साथ वह भागवत भक्त होना चाहिए। श्री राम कथा की एकमात्र ऐसी कथा है जो आपके जीवन की दशा और दिशा दोनों बदल देती है। उन्होंने कहा कि जब कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पूजा के लिए भी आपको समय ना मिले तो समझो यही भगवान की सच्ची पूजा एवं सेवा है धर्म का सीधा अर्थ है कर्तव्य यदि हम अपने कर्म सही रखेंगे तो जीवन में कभी दुख नहीं आ सकता उन्होंने कहा कि बचपन को प्रबुद्ध, यौवन को शुद्ध एवं बुढ़ापे को सिद्ध करना चाहिए ऐसा नहीं है जिससे के पास पैसा है वह ही सुखी है, या जिसके पास पैसा नहीं वह बहुत दुखी है मन से राम और तन से राम कहने वाले ही हमेशा सुखी रहते हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने जीवन में राष्ट्र धर्म का पालन करते हैं अपने देश के लिए जीते हैं मरते हैं और शहीदों को याद करते हैं यही श्रेष्ठ कर्म है। वहीं युवा पीढ़ी को नशे से बचाने की आवश्यकता है। किसी भी देश के युवा ही उस देश की सबसे बड़ी संपत्ति होते हैं सरकारें तो इसके लिए प्रयास कर ही रही है लेकिन प्रत्येक व्यक्ति को अभिभावकों को इसके लिए प्रयास करना आवश्यक है। शनिवार को आयोजित कथा में मुख्य यजमान नई दिल्ली से वेद प्रकाश शर्मा समिति के संरक्षक पवन शर्मा ,माननीय राजीव जैन, संजीव थपलियाल,केंद्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विजय जोशी, जिला अध्यक्ष अनुराग गॉड, सचिव राजेश शर्मा साथ ही सहारनपुर से राहुल शर्मा व ब्राह्मण समिति, हल्द्वानी से विशाल शर्मा एवं उनकी टीम डॉ अजय वशिष्ठ, ब्राह्मण उत्थान परिषद देहरादून से आचार्य शशिकांत दुबे एवं एसपी पाठक एवं बीडी शर्मा, शक्ति पुत्र पंडित सुभाष चंद्र सतपति समाजसेवी श्यामसुंदर गोयल पंकज शर्मा, कुलभूषण अग्रवाल, मधुसूदन, संजय मिश्रा, देवाशीष गॉड सुमित रंजन शर्मा के साथ ही जनपद की तमाम धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं व हजारों राम भक्तों ने श्री राम कथा को सुना।

About admin

Check Also

गर्मियों में शरीर को भरपूर हाइड्रेशन और ठंडक दे सकते हैं तरबूज के ये 5 पेय

गर्मियों में आने वाले फलों में से एक तरबूज में भरपूर पानी और कई पोषक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *