Tuesday , May 21 2024

देवनगरी हरिद्वार में धूमधाम से निकली शिव बारात, झूमे भक्त

हरिद्वार, Hamarichoupal,18,02,2023

महाशिवरात्रि के अवसर पर भीमगोड़ा स्थित गोसाई गली के हरिहर मंदिर से गिरी नामा गोसाई महासभा ने धूमधाम से शिव बारात निकाली। शिव बारात गोसाई गली, रेलवे फाटक, खड़खड़ी, भीमगोड़ा, श्रीरामलीला भवन होते हुए हरिहर मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। गिरी नामा गोसाई महासभा के अध्यक्ष व विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के प्रदेश सचिव बादल गोस्वामी के नेतृत्व में शिव बारात का आयोजन किया गया। शिव बारात में गिरी नामा गोसाई महासभा के संस्थापक बलराम गिरी, गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष शत्रुघनगिरी, कोषाध्यक्ष राजीव गिरी, प्रदेश सचिव नवरत्न गिरी आदि शिव बारात में शामिल हुए। शिव बारात का महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी, भीमगोड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा, वैभव सुखीजा, अनुज गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, पार्षद कैलाश भट्ट ने शिव बारात का स्वागत किया।

About admin

Check Also

चमोली : सीएचसी नन्दानगर में जन्म प्रतिक्षा गृह/वर्थ वेटिंग होम की स्थापना  

चमोली(आरएनएस)।  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नन्दानगर में जन्म प्रतिक्षा गृह/वर्थ वेटिंग होम की स्थापना की गई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *