Sunday , April 28 2024

ये 5 चॉकलेट फेस मास्क देते हैं खूबसूरत त्वचा, ऐसे बनाएं और इस्तेमाल करें

राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस(RNS)

 

31,01,2023

खूबसूरत और स्वस्थ त्वचा पाने के लिए लोग न जाने कितने तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी ये असरदार नहीं होते हैं। त्वचा की देखभाल के लिए आप घर पर ही चॉकलेट फेस मास्क बना सकते हैं, जो स्वस्थ और बगैर साइड इफेक्ट्स के त्वचा की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार होते हैं।

आइए आज आपको पांच चॉकलेट फेस मास्क बनाने और उनसे होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

तैलीय और मुहांसे वाली त्वचा के लिए चॉकलेट मास्क
सामग्री: एक बड़ी चम्मच कोको पाउडर, एक चुटकी दालचीनी, एक बड़ी चम्मच शहद। फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले एक बाउल में कोको पाउडर, शहद और दालचीनी को एक साथ मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर करीब आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर धो लें। फायदा: इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को सुखाए बिना मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करके त्वचा को मुलायम बनाते हैं।

डार्क चॉकलेट फेस मास्क

सामग्री: दो बार डार्क चॉकलेट, दो तिहाई कप दूध, एक छोटी चम्मच नमक, तीन बड़ी चम्मच ब्राउन शुगर। फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले चॉकलेट को पिघला लें और फिर इसमें नमक, शुगर और दूध डालकर मिलाएं। इसके ठंडा होने के बाद इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट के बाद धो लें। फायदा: यह फेस मास्क त्वचा को पोषण देता है और हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।

चॉकलेट और मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क

सामग्री: एक चौथाई कप कोको पाउडर, दो बड़ी चम्मच मुल्तानी मिट्टी, दो बड़ी चम्मच दही, एक छोटी चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच नारियल का तेल। फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले ऊपर लिखी सभी सामग्रियों को एक साथ मिला लें और फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट के बाद नॉर्मल पानी से धो लें। फायदा: यह आपकी त्वचा को निखारने में मदद करता है।
सुस्त त्वचा के लिए चॉकलेट और बादाम के दूध का फेस मास्क
सामग्री: चार बड़ी चम्मच कोको पाउडर, चार बड़ी चम्मच कॉफी पाउडर, आठ बड़ी चम्मच बादाम का दूध, दो बड़ी चम्मच नारियल का दूध। फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले ऊपर लिखी सभी सामाग्रियों को एक साथ मिला लें और फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब आधे घंटे के बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें। फायदा: यह फेस मास्क त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज्ड रखता है।

चॉकलेट पील ऑफ मास्क

सामग्री: एक तिहाई कप कोको पाउडर, एक चौथाई कप शहद, दो बड़ी चम्मच ब्राउन शुगर। फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। मास्क के सूखने के बाद इसे हल्के हाथों से निकाल लें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें। फायदा: यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है और त्वचा को मॉइस्चराइज करता है।

About admin

Check Also

देहरादून ने शुकराना कार्यक्रम के साथ कारीगरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया

देहरादून – 28 अप्रैल 2024 – देहरादून की गर्मजोशी और प्यार ने कारीगरी रेस्तराँ को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *