Saturday , May 18 2024

हरिद्वार के कई कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

हरिद्वार, hamarichoupal,04,12,2022

हरिद्वार के राजनीतिक गलियारों में कई दिनों से चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कांग्रेस पार्षद अनुज सिंह अपने पिता धर्मपाल सिंह ठेकेदार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। हरिद्वार से देहरादून पहुंचे कांग्र्रेसियों का भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। लोगों का विश्वास बढ़ने के साथ ही भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने पार्षद अनुज सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दौर युवाओं का है। आशा जताई कि हरिद्वार के विकास के लिए वह अब नई ऊर्जा के साथ और तेज गति से कार्य करेंगे। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे धर्मपाल ठेकेदार के नेतृत्व में भाजपा ज्वाइन करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि कुनबा बढ़ने से निसंदेह भाजपा को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता व सुरेश राठोर भी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

कोटा : तीन वर्षीय बच्ची को कार में भूल शादी में पहुंचे पेरेंन्ट, दम घुटने से मासूम की दर्दनाक मौत

कोटा ,17 मई (आरएनएस)। राजस्थान के कोटा में पैरेंट्स की लापरवाही के चलते उनकी 3 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *