Sunday , May 19 2024

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

विकासनगर, Hamarichoupal,30,10,2022

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को सुना। इस दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र बनकर उभरा है। रविवार को भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से बरोटीवाला में प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि भाजपा शासनकाल में देश और प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। कहा कि देश भर जनता के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रदेश सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड काल के बाद इस बार चारधाम यात्रा बहुत अच्छे ढंग से संपन्न हुई। यात्रियों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही व्यवस्थाएं भी चाक चौबंद रही। कहा कि केदारनाथ में रोप वे बनने के बाद यात्रा सरल हो जाएगी। इसके साथ ही युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार युवाओं और अन्य लोगों के हित के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। कहा कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा की ही जीत होगी। उत्तराखंड की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार रिपीट होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया, धनदेश उनियाल, मोहित ठाकुर, दिनेश कौशिक, रचिता ठाकुर, खजान नेगी, छेदी राम भारती, सुनील पठानिया आदि मौजूद रहे।

About admin

Check Also

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ खुले  

चमोली(आरएनएस)। चमोली जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित पंच केदारों में से चतुर्थ केदार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *