Monday , May 20 2024

शोधकर्ताओं की जांच के आधार पर होगा आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्निर्माण : सीएम

देहरादून, Hamarichoupal,12,09,2022

पिथौरागढ़ जिले में आई भीषण त्रासदी के निरीक्षण के बाद लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालातों के बारे में जानकारी दी। शोधकर्ताओं की जांच के आधार पर आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्निर्माण करने की बात भी सीएम ने कही। पिथौरागढ़ के धारचूला आपदाग्रस्त क्षेत्र से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि इलाके में करीब 300 लोगों का विस्थापन किया गया है। उनके भोजन, मेडिकल व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बात पर बल देते हुए कहा कि सरकार पूरी तत्परता के साथ आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि सभी के सहयोग से ही आपदा पीड़ितों को लाभ पहुंचाया जा सकता है। कुछ लोगों को मौके पर आर्थिक मदद भी कर दी गई है। जिलाधिकारी व सीडीओ जैसे ऑफिसरों को मौके पर निगाह बनाए रखने व पीड़ितों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरीके से उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत का भूगर्भीय वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया, उसकी जांच करवाई गई उसके आधार पर उसका ट्रीटमेंट किया गया था। उसी तर्ज पर अब धारचूला का भी भूगर्भीय सर्वेक्षण और जांच करवाई जाएगी। जिसके विश्लेषण के आधार पर धारचूला में काम किया जाएगा।

About admin

Check Also

हरिद्वार : मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

हरिद्वार(आरएनएस)।  शिवलोक कालोनी स्थित एजुकेशन पॉइंट में 10 वीं एवं 12 वीं के मेधावी छात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *