Saturday , May 18 2024

विकासनगर : खनन के खिलाफ कार्रवाई से बौखलाए प्रधान थानाध्यक्ष पर लगाया अभद्रता करने काआरोप

Hamarichoupal,16,08,2022

 

ग्राम प्रधान संगठन सहसपुर ने डीजीपी को शिकायती पत्र देकर थानाध्यक्ष सहसपुर पर छरबा के ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता और अपमानित करने का आरोप लगाया है। प्रधान संगठन ने थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थानाध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि ग्राम प्रधान बदले की भावना से झूठे आरोप लगा रहे हैं। शिकायती पत्र में प्रधान संगठन ने कहा कि 14 अगस्त की शाम करीब आठ बजे ग्राम प्रधान छरबा आमिर खान अपने ग्राम पंचायत के दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने सहसपुर थाना गये थे। दोनों ही पक्षों ने ग्राम प्रधान को थाने बुलाया।

 

दोनों ही पक्षों के विवाद का संज्ञान लेने के लिए दोनों पक्षों के साथ ग्राम प्रधान वार्ता कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान थानाध्यक्ष सहसपुर अपने स्टाफ रूम से बाहर निकले और ग्राम प्रधान आमिर खान के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। प्रधान संगठन ने डीजीपी से मांग की है कि उक्त मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष सहसपुर को निलंबित किया जाए। शिकायती पत्र सौंपने वालों में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह पुंडीर, प्रधान खुश ठाकुर, मीनू क्षेत्री, प्रधान आमिर खान, संदेश कुमार, वीर बहादुर आदि शामिल रहे। वहीं थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश राठौर ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई से ग्राम प्रधान नाखुश हैं। बताया कि ग्राम प्रधान खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पर बदले की भावना से झूठे आरोप लगा रहे हैं। बताया कि दो समुदायों के लोगों के बीच विवाद में दोनों पक्षों का चालान किया गया था। जिस पर प्रधान थाना आकर मामले को तूल दे रहे थे। जिस पर उन्हें थाने से जाने के लिए कहा गया। कहा कि कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया।

About admin

Check Also

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ

ऋषिकेश.17-05-2024: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में 16 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित किए जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *