Saturday , May 18 2024

राहुल नहीं तो कौन बनेगा अध्यक्ष

R N S ,Hamarichoupal,16,08,2022

 

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम एक तरह से तैयार हो गया है। पार्टी के चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने जो कार्यक्रम बनाया है वह कांग्रेस कार्य समिति की ओर से पहले से तय कार्यक्रम के हिसाब से है, जिसके मुताबिक 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच चुनाव की प्रक्रिया पूरी करनी है। इस बीच कांग्रेस ने सात सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा का ऐलान कर दिया है। साढ़े तीन हजार किलोमीटर की इस यात्रा में राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे। यह कांग्रेस का बेहद महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसकी सफलता पर आगे की राजनीति बहुत कुछ निर्भर करेगी। सो, अब पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम इस भारत जोड़ो यात्रा के हिसाब से तय करना होगा।

पार्टी के कई नेता अब भी इस सोच में है कि भारत जोड़ो यात्रा के बहाने या तो चुनाव टल जाए या किसी तरह से सोनिया गांधी को ही तैयार किया जाए कि वे अध्यक्ष बनी रहें। लेकिन ऐसा करना कांग्रेस के लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकता है। कांग्रेस नेता हैरान परेशान हैं कि राहुल गांधी अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं हैं। सवाल है कि वे अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो पार्टी किसको अध्यक्ष बनाए? यह तय है कि अगर राहुल नहीं बनेंगे तो प्रियंका गांधी वाड्रा भी नहीं बनेंगी। फिर परिवार का कोई अध्यक्ष नहीं बनेगा। कांग्रेस में इस बात पर सहमति है कि अगर परिवार का कोई सदस्य नहीं बनता है तो किसी पिछड़ी जाति के नेता को कमान सौंपी जाए। अशोक गहलोत का नाम बार बार लिया जा रहा है लेकिन वे राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं और वहां अगले साल चुनाव होने वाले हैं। दलित नेताओं में मुकुल वासनिक का नाम है। अगर कमलनाथ तैयार होते तो वे बन सकते थे हालांकि वे खत्री हैं। सो, कांग्रेस के सामने नेता की समस्या है। लेकिन जानकार सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अपने मजबूत असर वाले राज्यों में से ही किसी को चुन कर कमान देगी।
००

About admin

Check Also

कोटा : तीन वर्षीय बच्ची को कार में भूल शादी में पहुंचे पेरेंन्ट, दम घुटने से मासूम की दर्दनाक मौत

कोटा ,17 मई (आरएनएस)। राजस्थान के कोटा में पैरेंट्स की लापरवाही के चलते उनकी 3 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *