Thursday , May 2 2024

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी में स्वयं सहायता समूह की 98 महिलाएं बना रहीं तिरंगा 

Hamarichoupal,05,080,2022

 

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्ष गांठ को पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त सांय तक हर घर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाना है। जिसके लिए सरकार से लेकर शासन स्तर पर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। वहीं उत्तरकाशी जिले की 98 महिलायें इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए खादी राष्ट्रीय ध्वज को निर्मित करने में जुटी है। शुक्रवार को जिला सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते डीएम अभिषेक रूहेला ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जनपद भर में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। जिले में हर घर तिरंगा अभियान की व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। भटवाड़ी, पुरोला, डुँडा, नौगांव मोरी तथा चिन्यालीसौड़ ब्लॉक में विभिन्न स्वंय सहायता समूह की 98 महिलाओं द्वारा खादी राष्ट्रीय ध्वज तैयार किया जा रहा है। रूहेला ने बताया कि ग्राम पंचायतों एवं विद्यालयों,व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, कर्मचारी संगठनों, ग्राम प्रधान सहित विभिन्न् सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में प्रतिभाग कर सहयोग की अपील की गई है। बताया कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा व सम्मान के लिए सभी नागरिकों से ध्यान रखने की भी अपेक्षा की है।

वहीं दूसरी ओर इस महोत्सव के तहत मनरेगा श्रमिकों एवं वन विभाग के 18 अमृत सरोवरों का निर्माण पूर्ण कर लिया है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के 1457 आवासों के सापेक्ष 777 आवास पूर्ण किए गए है। जबकि जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक घर को जल संयोजन दिया गया है। इस उपलब्धि में जल निगम एवं जल संस्थान एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के नौ ग्राम पंचायतों में उत्साह के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर सभी पत्रकारों को हर घर तिरंगा अभियान का सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर आम जनमानस को जागरूक करने की भी बात कही। इस मौके पर सीडीओ गौरव कुमार, एडीएम तीर्थपाल सिंह,डीडीओ केके पंत,डीआईओ सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

About admin

Check Also

भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और पूर्व भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री एम्.वी. रामन्ना ने अपनी गरिमामय उपस्थिति द्वारा बाबूजी महाराज के 125 वें जन्मदिवस समारोह की शोभा बढ़ाई

ग्रेमी पुरस्कार विजेता जोड़ी वायलिन वादक गणेश कुमारेश के भव्य संगीत समारोह ने आयोजन में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *