Friday , May 3 2024
Breaking News

उत्तराखंड : वन मंत्री और शहरी विकास मंत्री ने हरेला पर्व पर पौधे रोपे

ऋषिकेश, Hamarichoupal,10,07,2022

वन मंत्री सुबोध उनियाल और कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हरेला पर्व के तहत पौधरोपण किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपने का आह्वान किया। रविवार को हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित स्मृति वन में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ वन मंत्री सुबोध उनियाल और शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपकर किया। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हरेला सुख, समृद्धि और खुशहाली का पर्व है। हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण का त्योहार है। ऋग्वेद में भी हरियाली के प्रतीक हरेला का उल्लेख किया गया है। भारतीय संस्कृति में एक पेड़ लगाना, सौ गायों का दान देने के समान माना गया है।

About admin

Check Also

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया केदारनाथ धाम का निरीक्षण, पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लेते हुए की समीक्षा  

देहरादून(आरएनएस)। मुख्य सचिव उत्तराखण्ड राधा रतूड़ी ने गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम पहुँचकर पुनर्निर्माण एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *