Monday , May 20 2024

विकासनगर : जंगलों में अवैध कटान रोकने को डीएफओ का घेराव

विकासनगर,Hamarichoupal ,07,07,2022

 

जौनसार बावर क्षेत्र के जंगलों में लंबे समय से हो पेड़ों के अवैध कटान से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चकराता वन प्रभाग के डीएफओ का घेराव कर जंगलों को बचाने की मांग की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वन विभाग पूरे प्रकरण पर मौन साधे हुए है। डीएफओ कार्यालय कालसी पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वन माफिया लंबे समय से जौनसार बावर के जंगलों में इमारती लकड़ी का अवैध कटान कर रहा है। जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। त्यूणी क्षेत्र से लेकर कालसी क्षेत्र तक के जंगलों में बड़े पैमाने पर हरे पेड़ों पर आरियां चलाई जा रही हैं, जिनकी अवैध निकासी भी हो रही है। कहा कि जंगलों से सड़क मार्ग से होते हुए हर रोज लकड़ी की अवैध निकासी होने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। कहा कि वन विभाग के बैरियर से अवैध लकड़ी की बेरोकटोक निकासी होने से वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सवालों के घेरे में हैं।

कहा कि एक ओर इन दिनों वन विभाग की ओर से वन महोत्सव मनाकर लोगों को पौधरोपण करने की सलाह दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर जंगलों में खुले आम हर रोज सैकड़ों पेड़ काटे जा रहे हैं। कहा कि पेड़ों के अवैध कटान से क्षेत्र की जैव विविधता भी नष्ट हो रही है। वन माफिया इमारती और औषधीय महत्व के पेड़ों का बड़े पैमाने पर कटान कर रहा है। कहा कि स्थानीय लोगों को माफी की लकड़ी मुहैया नहीं कराई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जंगलों के अवैध कटान पर रोक लगाते हुए संलिप्त लोगों और दोषी कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घेराव करने वालों में भाजयुमो जिला महामंत्री संजय तोमर, जवाहर चकित, अजय बहादुर, विक्रम चौहान, नीरज नौटियाल, अजय, मुराद, राकेश चौहान, गंभीर, महेंद्र, अमित चौहान, महिपाल आदि शामिल रहे।

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *