Thursday , May 16 2024

उत्तराखंड : आर्मी रुड़की में सिविलियंस की भर्ती में पकड़ा गया मुन्नभाई

रुड़की, Hamarichoupal,03,07,2022

आर्मी रुड़की में सिविलियंस की भर्ती में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए आर्मी के जवानों ने रंगे हाथ पकड़ा है। सेना के जवानों ने पकड़े गए युवकों सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को सौंपा है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

प्राप्त समाचार के अनुसार आर्मी रुड़की में सिविलियंस की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन रविवार को किया जा रहा था। इस सिविलियंस की भर्ती में बूट, नाही धोबी आदि के पदों पर परीक्षा दी जा रही थी। सिविलियंस की भर्ती अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में युवक परीक्षा देने के लिए रुड़की आर्मी स्थल पहुंचे थे। बताया गया है कि परीक्षा के दौरान आर्मी के जवान परीक्षा रूम में जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच परीक्षा देते हुए एक युवक पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने जब उसके कागजात जांच पड़ताल किए तो उनमें गड़बड़ी मिली। सेना की जवानों की जांच में पाया गया कि एडमिट कार्ड पर किसी अन्य का फोटो लगा हुआ था। सेना के जवान उसे पकड़ कर सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे और युवक के खिलाफ 420 की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस पूछताछ युवक ने अपना नाम तरसेम निवासी हरियाणा बताएं। पकड़े गए युवक पुलिस पूछताछ में जुटी है।

About admin

Check Also

हिमंत सरमा ने बताया- 400 सीटें लाकर क्या करेगी मोदी सरकार,

नई दिल्ली (आरएनएस)।   अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहना वाले असम के मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *