Monday , April 29 2024

हिमाचल में झमाझम बरसे बादल, तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहे पर्यटक

शिमला,HamariChoupal,03,07,2022

 

 

हिमाचल प्रदेश में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 6 जुलाई तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। 2, 3, 5 और 7 जुलाई के लिए मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।  मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहा। प्रदेश में शुक्रवार रात को कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। शनिवार को बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला में शनिवार को धुंध के साथ दिन भर बादल छाए रहे
कहां कितनी बारिश

शुक्रवार रात को नालागढ़ में 65, शिलारू में 59, नारकंडा में 43, अर्की में 40, सोलन में 30, कुफरी में 29, कंडाघाट में 25, शिमला में 24, कोटखाई-करसोग में 22, राजगढ़ में 19, सराहन में 14 और पच्छाद में 11 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। शनिवार को शिमला और ऊना में हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। प्रदेश में एक और दो जुलाई को सामान्य से 54 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। बिलासपुर जिले में सबसे अधिक सामान्य से 223, शिमला में 221, सोलन में 204 और किन्नौर में 149 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। कांगड़ा में सामान्य से 78, कुल्लू में 64, सिरमौर में 46 और मंडी में एक फीसदी अधिक बादल बरसे। चंबा में सामान्य से तीन, हमीरपुर में 67, लाहौल एवं स्पीति में 87 और ऊना में 52 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई।
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र         अधिकतम    न्यूनतम
ऊना         35.6         24.8
हमीरपुर     33.7        22.7
बिलासपुर    33.0       24.0
कांगड़ा       32.3       23.4
चंबा           31.7       23.0
सोलन        30.0       21.0
नाहन         29.2       20.2
धर्मशाला    28.5        20.2
केलांग        27.4       12.6
कल्पा         26.5       13.5
शिमला       24.4       17.4

About admin

Check Also

मुख्यमंत्री ने बनबसा, चंपावत में सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले की तैयारियों के संबंध में ली समीक्षा बैठक

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एनएचपीसी, बनबसा में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *