Friday , May 3 2024

उत्तराखंड : ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म

रुड़की,Hamarichoupal,08,06,2022

 

 

थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने ससुर पर दहेज मांगने और दुष्कर्म करने के आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलियर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 2021 में हुआ था। महिला ने बताया कि उसके परिवार वालों ने उसके विवाह में करीब 30 लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे और एक कार भी दहेज में दी थी। ससुर शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं हुआ और दहेज के लिए उसे बार-बार प्रताड़ित कर पांच लाख रुपये लाने की मांग कर रहा था। पैसे न लाने पर उसे व उसके पति को घर से बाहर निकाल दिया था। तीन जून को उसका ससुर रात को उसे अकेला देखकर उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि ससुर से घटना की जानकारी किसी और को देने पर जान से मारने की धमकी दी। पांच दिन बाद वह थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म, दहेज की मांग करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About admin

Check Also

गर्मियों में शरीर को भरपूर हाइड्रेशन और ठंडक दे सकते हैं तरबूज के ये 5 पेय

गर्मियों में आने वाले फलों में से एक तरबूज में भरपूर पानी और कई पोषक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *