Sunday , May 19 2024

उत्तराखंड में लड़कों से कम पढ़ रहीं लड़कियां,नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे

 

देहरादून,HahariChoupal,24,05,22

 

उत्तराखंड में लड़कों की अपेक्षा लड़कियां कम पढ़ रही हैं। लगातार पढ़ाई करने के मामले में भी लड़कियां लड़कों से पीछे है। 42.7 लड़कों के सापेक्ष 36.7 फीसदी लड़कियां ही लगातार 12 साल तक शिक्षा ले रही हैं। 15 साल की बच्चियों से लेकर 49 साल तक महिलाओं के बीच स्कूल न जाने वालों का प्रतिशत 16.9 फीसदी है।

इसके सापेक्ष इस उम्र वर्ग के 5.7 फीसदी लड़के/पुरुष स्कूल से दूर हैं। उधर साक्षरता में लड़कियों को 79.8 और लड़कों की साक्षरता 89.3 फीसदी आई है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से कराये गए सर्वे के बाद नेशनल फैमिली हेल्थ की रिपोर्ट जारी हुई है। देवनार मुंबई की संस्था इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पापुलेशन साइंस ने सर्वे किया था। जिसमें उत्तर भारत के चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड को इसमें शामिल किया गया है।

उत्तरी भारत में महिलाओं की साक्षरता वाले राज्यों में पहला स्थान हिमाचल और दूसरा स्थान दिल्ली को मिला है।
उत्तराखंड तीसरे स्थान में हैं। पुरुषों की साक्षरता में उत्तराखंड को हिमाचल, लद्दाख, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर के बाद सातवां स्थान मिला है। महिला और पुरुष दोनों की साक्षरता में हिमाचल को पहला स्थान मिला है। हिमाचल में महिलाओं की 90.7 साक्षरता और पुरुषों की 92.8 साक्षरता है।

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *