Wednesday , May 8 2024

उत्तराखंड : हॉकी खिलाड़ी वंदना का किया स्वागत

डोईवाला,11,08,2021,Hamari चौपाल

 

भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया का बुधवार को वापस लौटने पर भव्य स्वागत हुआ। विभिन्न संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर रायवाला तक वंदना कटारिया पर फूल बरसाकर स्वागत किया। टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग कर वापस जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया का बुधवार को भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने वंदना को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने वंदना कटारिया पर पुष्प वर्षा की। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में अपने शानदार खेल के बूते वंदना ने करोड़ों देशवासियों का दिल जीता है। अफ्रीका के खिलाफ अहम मैच में उनके द्वारा लगाई गई हैट्रिक की वजह से ही महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। भले ही महिला टीम ने मेडल न जीता हो लेकिन उन्होंने अपने शानदार खेल और हार ना मानने के जज्बे से करोड़ों देश वासियों का दिल जीतने का काम किया है।

एयरपोर्ट पर इन्होंने किया स्वागत- पार्षद अनीता रैना, पार्षद विजय बडोनी, पार्षद मनीष बनवाल ,पार्षद कमला गुनसोला, पार्षद कमलेश जैन, पार्षद अनिता प्रधान, पार्षद गुरविंदर सिंह गुरी, ममता नेगी ,अक्षय खेरवाल, रूपेश गुप्ता, प्रकांत कुमार, रेखा सजवान, जॉनी लांबा, हेमलता चौहान, ओम प्रकाश आदि ने एयरपोर्ट पर वंदना कटारिया का स्वागत किया।

About admin

Check Also

ड्रोन डेस्टिनेशन और इफको ने 30 लाख एकड़ तक की भारत की सबसे बड़ी ड्रोन-स्प्रे सेवा परियोजना को निष्पादित करने के लिए एक एमओए पर हस्ताक्षर किए

इफको और ड्रोन डेस्टिनेशन ने भारत के 12 राज्यों में 30 लाख एकड़ कृषि भूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *