Sunday , April 28 2024

उत्तरप्रदेश : कोरोना काल में जान गँवाने वाले जाँबाज पत्रकार हरिशंकर गुप्ता की पत्नी रजनी गुप्ता को आर्थिक मदद.हेतु ग्रापए ने की थी मदद की पहल।

हमीरपुर,01,08,2021,Hamari Choupal

 ग्रामीण पत्रकारों ने मुख्यमंत्री जी के प्रति जताया आभार।                                                    
हरिशंकर गुप्ता पत्रकार  लोकभारती अखबार के मौदहा प्रतिनिधि (रिपोर्टर)  जो आज हम सभी लोगों के बीच में नहीं हैं. कोरोना-19 की चपेट में आने से उनका विगत 21 अप्रैल 2021में निधन हो गया था।. उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  ने उनकी विधवा पत्नी रजनी गुप्ता को परिवार के पालन-पोषण हेतु ₹.1000000 (दस लाख) की चेक प्रदान कर आर्थिक मदद दी. ताकि हमारे पत्रकार भाई के परिवार की सहायता हो सके।  इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए हमारे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गणेश सिंह ‘विद्यार्थी’ ने इस मुद्दे को शासन-प्रशासन के बीच उठाया था। शासन-प्रशासन ने पीड़ित परिवार की आवाज सुनी ।जिसके चलते हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा दिवंगत पत्रकार साथी के परिवार के सभी सदस्यों को आर्थिक मदद दी गई. जिससे हमारे समस्त ग्रामीण पत्रकार साथियों ने खुशी जाहिर की और उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना की है।.

About admin

Check Also

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी किशोर पकड़ा

हरिद्वार(आरएनएस)। पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी किशोर को सिडकुल पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *